भारत

कांग्रेस ने आधिकारिक रूप से डीएमके के साथ गठबंधन तोड़ा

Nilmani Pal
6 May 2026 1:29 PM IST
कांग्रेस ने आधिकारिक रूप से डीएमके के साथ गठबंधन तोड़ा
x

चेन्नई। कांग्रेस ने आधिकारिक रूप से डीएमके के साथ गठबंधन तोड़ दिया है। तमिलनाडु में विजय को नए सहयोगी बना लिया है। डीएमके संयुक्त सचिव एवं प्रवक्ता सर्वानन अन्नादुरई ने कहा कि इंडी गठबंधन में अहम सहयोगी कांग्रेस का टीवीके के पक्ष में जाना मूर्खतापूर्ण फैसला है और सिर्फ कुछ लोगों के अहम को संतुष्ट करने के लिए है.

वहीं डीएमके नेता कनिमोई ने टीवीके को कांग्रेस के समर्थन पर कहा कि हम दोनों दलों ने सहयोग से विधानसभा चुनाव लड़ा था और एक साथ हारे हैं. लेकिन हर पार्टी को अपना अच्‍छा बुरा सोचने का हक है. कनिमाई ने हार की वजहों की समीक्षा के साथ आगे बढ़ने का संकेत दिया है. वरिष्ठ कांग्रेस नेता कार्ती चिदंबरम ने डीएमके के पीठ में छुरा घोंपने के आरोपों को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद गठबंधन कैसे काम करते हैं, वो यह नहीं समझते.



Next Story