भारत
गोवा के राज्यपाल से जोस के.मणि की मुलाकात पर कांग्रेस को आपत्ति
jantaserishta.com
5 Dec 2022 3:08 PM IST

x
तिरुवनंतपुरम (आईएएनएस)| कांग्रेस की केरल इकाई ने सोमवार को गोवा के राज्यपाल पी.एस. श्रीधरन पिल्लई और केरल कांग्रेस के जोस के. मणि के बीच हाल ही में बैठक की आलोचना करते हुए इसे भाजपा व माकपा की साजिश बताया। हालांकि मणि ने इससे इनकार करते हुए कहा कि यह मात्र एक सामान्य मुलाकात थी।
पिल्लई भाजपा के पूर्व राज्य प्रमुख रहे हैं और मणि केरल कांग्रेस (मणि) के अध्यक्ष हैं, जो सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा का तीसरा सबसे बड़ा सहयोगी है।
कोट्टायम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाटकोम सुरेश ने कहा कि दोनों के बीच यह बैठक रविवार को कोच्चि में हुई।
सुरेश ने कहा, मणि मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के एजेंट हैं और पिछले विधानसभा चुनावों में भाजपा और माकपा के बीच एक मौन गठबंधन था। यह मुलाकात दोनों के बीच संबंधों को आगे ले जाने के लिए है।
हालांकि मणि ने कहा कि जब वह हवाई अड्डे पर जाने के लिए तैयार हो रहे थे तो मुलाकात हो गई। इसमें कुछ भी खास नहीं है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





