भारत
कांग्रेस ने देश को कभी 'न्याय' नहीं दिया: केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी
jantaserishta.com
6 April 2024 4:56 PM IST

x
हुबली: केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार को कांग्रेस के 'न्याय' घोषणापत्र पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि कांग्रेस ने कभी भी देश को 'न्याय' नहीं दिया। केंद्रीय मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "राहुल गांधी ने 'न्याय' पत्र की घोषणा की है। वे यह अच्छी तरह से जानते हैं कि वो सत्ता में नहीं आएंगे, लेकिन पार्टी मनमर्जी से घोषणाएं करने में लगी हुई है।"
जोशी ने सवाल किया कि कांग्रेस ने 'गरीबी हटाओ' और 'रोटी, कपड़ा और मकान' जैसे नारे गढ़े थे। क्या वे सफल हुए? 2004 में कांग्रेस ने एक और नारा दिया 'कांग्रेस का हाथ गरीब लोगों के साथ'। लेकिन आखिरकार उन्होंने क्या किया? जोशी ने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान उन्होंने 12 लाख करोड़ का भ्रष्टाचार किया। उन्होंने गरीबों को कुछ नहीं दिया। उन्होंने देश के साथ न्याय भी नहीं किया। 'न्याय' नारे की उनकी घोषणा हास्यास्पद है। यदि वे 'न्याय' नारे या यात्राएं निकालेंगे तो भी लोग उन पर विश्वास नहीं करेंगे। बता दें कि जोशी कर्नाटक की धारवाड़ लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





