भारत
कांग्रेस ने वर्षों तक उत्तराखंड की उपेक्षा की: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
jantaserishta.com
3 April 2024 5:35 PM IST

x
उत्तरकाशी: उत्तरकाशी के भटवाड़ी में बुधवार को आयोजित चुनावी जनसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा को समर्थन देने की अपील की। इससे पहले सीएम धामी ने रोड शो किया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जनता से मिले असीम स्नेह और अपार जनसमर्थन से अभिभूत हूं। क्षेत्रवासियों के उत्साह को देखकर पूरा भरोसा है कि उत्तराखंड की देवतुल्य जनता न केवल भाजपा को जिताने जा रही है, बल्कि, पिछली बार के जीत के अंतर का रिकॉर्ड भी तोड़ने जा रही है।
उन्होंने जनता से भाजपा को वोट देने और टिहरी से पार्टी प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह को भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार की कल्याणकारी नीतियों से देवभूमि का जन-जन लाभांवित हुआ है।
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक हिमालयी राज्य की उपेक्षा की। लेकिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास के लिए काफी प्रतिबद्धता से काम किया। देवभूमि की देवतुल्य जनता "विकास, राष्ट्रवाद और सशक्त उत्तराखंड" की दिशा में तेजी से आगे बढ़ने के लिए प्रचंड बहुमत के साथ सभी पांचों सीटों पर कमल खिलाने के लिए तैयार है।
Tagsकांग्रेसउत्तराखंडमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामीपुष्कर सिंह धामीCongressUttarakhandChief Minister Pushkar Singh DhamiPushkar Singh Dhami
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





