भारत
जम्मू-कश्मीर में चुनाव की मांग को लेकर कांग्रेस, एनसी और पीडीपी पहुंचे चुनाव आयोग
jantaserishta.com
16 March 2023 4:08 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| जम्मू-कश्मीर में चुनाव की मांग को लेकर कांग्रेस नेताओं के साथ नेशल कांफ्रेंस (एनसी) और पीडीपी के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को चुनाव आयोग से मुलाकात की।
मुलाकात के बाद कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और एनसी नेता फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि चुनाव आयुक्त ने हमें आश्वासन दिया है कि वे इस मामले को देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक राज्य जो भारत का ताज है, उसे केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया। हम जम्मू-कश्मीर में एक लोकतांत्रिक सरकार चाहते हैं।
कांग्रेस नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी के इस प्रतिनिधिमंडल में फारूक अब्दुल्ला, प्रमोद तिवारी, महबूबा मुफ्ती और नसीर हुसैन चुनाव आयोग पहुंचे।
वहीं इससे पहले कश्मीरी नेताओं की बैठक के बाद फारूक अब्दुल्ला ने कहा, जम्मू-कश्मीर के 13 दलों के लोग आज यहां मिले और इस बात पर सहमत हुए कि जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल किया जाना चाहिए। हम सब इस मुद्दे पर एक साथ हैं कि जब स्थिति सामान्य हो गई है तो जम्मू-कश्मीर में चुनाव क्यों नहीं हो रहे हैं।
Tagsजम्मू-कश्मीरजम्मू-कश्मीर न्यूज़जम्मू-कश्मीर चुनावचुनावचुनाव आयोगJammu-KashmirJammu-Kashmir NewsJammu-Kashmir ElectionElectionElection Commission
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





