भारत

कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने नवजोत कौर सिद्धू को भेजा लीगल नोटिस

jantaserishta.com
9 Dec 2025 2:39 PM IST
कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने नवजोत कौर सिद्धू को भेजा लीगल नोटिस
x
चंडीगढ़: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस उनके द्वारा 7 और 8 दिसंबर को दिए गए उन बयानों के खिलाफ है, जिनमें रंधावा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे।
नोटिस के अनुसार, नवजोत कौर सिद्धू ने मीडिया में दावा किया था कि राजस्थान में कांग्रेस के प्रभारी रहते हुए रंधावा ने पार्टी टिकटों के वितरण में पैसों का लेनदेन किया और कथित भ्रष्टाचार किया। रंधावा की ओर से कहा गया है कि ये आरोप पूरी तरह झूठे, निराधार और दुर्भावना से प्रेरित हैं।
नोटिस में कहा गया है कि सुखजिंदर सिंह रंधावा का एक लंबा राजनीतिक अनुभव रहा है। वे पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री, पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। उनका कहना है कि सिद्धू के बयान से उनकी सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचा है। मानसिक पीड़ा हुई है। लोगों के बीच गलत संदेश गया है। राजनीतिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है और यह सब जानबूझकर किया गया मानहानि का प्रयास है।
कानूनी नोटिस में नवजोत कौर सिद्धू को सात दिनों के भीतर सार्वजनिक माफी जारी करने, उन्हीं मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर माफी प्रकाशित करने, जहां आरोप लगाए गए थे और आगे से कोई भी आरोप दोबारा न दोहराने की मांग की गई है।
नोटिस के मुताबिक, यदि सात दिन में माफी नहीं दी गई, तो रंधावा कानूनी प्रावधानों के तहत आपराधिक मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएंगे। नोटिस में कहा गया है कि सिद्धू सभी कानूनी परिणामों, हर्जाने और खर्चों के लिए जिम्मेदार होंगी। दोनों नेताओं (रंधावा और सिद्धू) के बीच संबंध पहले से ही तनावपूर्ण माने जाते रहे हैं। अब इस कानूनी नोटिस के बाद तनाव और बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story