भारत

कांग्रेस सांसद रवनीत ने पीएम मोदी से मुलाकात की, बढ़ाई सियासी सरगर्मी

jantaserishta.com
4 April 2022 4:53 PM IST
कांग्रेस सांसद रवनीत ने पीएम मोदी से मुलाकात की, बढ़ाई सियासी सरगर्मी
x

लुधियाना : लुधियाना से कांग्रेस के लोकसभा सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की। इस दौरान बिट्टू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पंजाब के हालातों बारे विस्तार से चर्चा की। बिट्टू ने पी.एम. मोदी से हुई इस मुलाकात की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

जिक्रयोग्य है कि पंजाब के पूर्व सी.एम. बेअंत सिंह के पौत्र सांसद रवनीत बिट्टू अकसर सुर्खियों में रहते हैं। राज्य के कई अहम मुद्दों को भी लोकसभा में सांसद रवनीत बिट्टू द्वारा काफी जोरदार ढंग से उठाया जाता रहा है। अभी हाल ही में पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा लुधियाना से एक भी मंत्री न लिए जाने पर भी सांसद रवनीत बिट्टू ने मान सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने आम आदमी पार्टी सरकार पर कई तरह के आरोप भी लगाए थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story