भारत
रेप के आरोप में कांग्रेस सांसद गिरफ्तार, प्रेस कॉन्फ्रेंस करते समय पुलिस की दबिश
jantaserishta.com
30 Jan 2025 2:14 PM IST

x
देखें वीडियो.
सीतापुर: सीतापुर लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते समय पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है. बलात्कार मामले में आरोपी राकेश राठौर हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद आज घर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ही आरोपी सांसद को हिरासत में ले लिया.
हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में राकेश राठौर ने अग्रिम जमानत के लिए अर्जी डाली थी. हाईकोर्ट ने अर्जी खारिज कर दी थी और स्पष्ट कहा था कि सरेंडर करो. दरअसल, याचिकाकर्ता की ओर से पेश हुए वकील ने अदालत को बताया था कि शिकायतकर्ता महिला ने यह मुकदमा 4 साल के बाद दर्ज करवाया है और उनके मुवक्किल को इस मुकदमे में झूठा फंसाया गया है.
शिकायतकर्ता की ओर से पेश हुए वकील ने दलील दी कि कांग्रेस सांसद राकेश राठौर एक दबंग नेता हैं, जिसके डर के कारण उनकी मुवक्किल ने मुकदमा देर से दर्ज करवाया। सांसद राठौर के वकील ने सरेंडर के लिए अदालत से समय मांगा, जिस पर अदालत ने दो हफ्ते के अंदर सांसद को सेशन कोर्ट में सरेंडर करने को कहा.
आरोपी राकेश राठौर ने इससे पहले सीतापुर की सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जिसे खारिज कर दिया गया था. बता दें कि बीती 15 जनवरी को कोतवाली पुलिस स्टेशन में एक महिला की शिकायत के आधार पर कांग्रेस सांसद के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया था.
पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि सांसद राकेश राठौर ने उससे शादी करने और उसका राजनीतिक करियर बनाने का वादा करके पिछले चार सालों में कई बार उसके साथ बलात्कार किया. महिला ने पुलिस को कॉल डिटेल और कॉल रिकॉर्डिंग भी मुहैया कराई.
सीतापुर सांसद राकेश राठौर आवास से हुए गिरफ्तार pic.twitter.com/NVE9Tp8lnx
— Sahab Deen Yadav (@yadavsahabdeen) January 30, 2025
Tagsकांग्रेस सांसद राकेश राठौरराकेश राठौरप्रेस कॉन्फ्रेंसCongress MP Rakesh RathoreRakesh Rathorepress conference
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





