भारत

छठ पूजा पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत विपक्ष के कई नेताओं ने शुभकामनाएं दीं

jantaserishta.com
27 Oct 2025 12:33 PM IST
छठ पूजा पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत विपक्ष के कई नेताओं ने शुभकामनाएं दीं
x
नई दिल्ली: सूर्य उपासना और लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत कई नेताओं ने सभी व्रतियों और नागरिकों को शुभकामनाएं दीं।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन पर्व आपके जीवन को सुख, समृद्धि और सौभाग्य से आलोकित करे।"
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भोजपुरी लोक शैली में संदेश देते हुए कहा, "दुखवा मिटाईं छठी मइया, रउवे असरा हमार। सभी के पुरावेली मनसा, हमरो सुन लीं पुकार।" उन्होंने लिखा, "सूर्यदेव और छठी मां की उपासना, प्रकृति पूजा व लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं। छठी मइया सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करें।"
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "प्रकृति के महत्त्व व भक्ति को समर्पित, श्रद्धा, समर्पण, आस्था, नव सृजन के मूल्यों पर बल देने वाले व शक्ति स्रोत सूर्य देव की आराधना के महापर्व छठ की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। हमारी महान सभ्यता अस्त होते और उदित होते सूर्य, दोनों को समान श्रद्धा और सम्मान देती है। यह अवसर सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह और अपार आनंद का संचार करे, मेरी यही कामना है।"
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने संदेश में कहा, "सभी को शुभ छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं। छठी मईया सभी को सुख, समृद्धि और सुस्वास्थ्य प्रदान करें।" इस दौरान, उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक भजन भी शेयर किया।
इसी बीच, राजद नेता तेजस्वी यादव ने सभी छठ व्रतियों को प्रणाम किया और कहा, "निर्जला व्रत कर सबकी खुशहाली की कामना करने वाली सभी छठ व्रतियों को प्रणाम। समस्त देशवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं। छठ महापर्व, एकता, स्वच्छता और शुद्धता का प्रतीक है। छठी मईया सभी की जिंदगी में खुशहाली लाएं, हर मां के बेटे को पक्की सरकारी नौकरी दिलाएं।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story