भारत
सांसद प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं, सगाई हुई, जानें कौन है दुल्हन?
jantaserishta.com
30 Dec 2025 11:42 AM IST

x
नई दिल्ली: देश की सियासत में ताकतवर माने जाने वाले गांधी परिवार में अब शादी की शहनाई बजने जा रही है. कांग्रेस महासचिव और केरल के वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. रेहान की सगाई हो गई है. रेहान ने अपनी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग के साथ सगाई कर ली है.
जानकारी के मुताबिक रेहान वाड्रा और अवीवा पिछले सात साल से इस रिलेशनशिप में हैं. रेहान ने हाल ही में अवीवा को शादी के लिए प्रपोज किया. रेहान और अवीवा की शादी के लिए दोनों ही परिवारों ने अपनी सहमति दे दी है. दोनों परिवारों की सहमति के बाद सगाई भी हो गई है. सगाई का कार्यक्रम बेहद निजी रहा.
बताया जाता है कि सगाई में दोनों परिवारों के साथ कुछ करीबी लोग ही मौजूद रहे. हालांकि, दोनों ही परिवारों ने रेहान-अवीवा की सगाई पर आधिकारिक रूप से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. दोनों की शादी की तारीख तय होनी अभी बाकी है. शादी की तारीख भी जल्द ही तय हो सकती है. अवीवा बेग का परिवार दिल्ली का ही रहने वाला है.
गौरतलब है कि 24 साल के रेहान वाड्रा इंस्टॉलेशन और विजुअल आर्टिस्ट हैं. 'डार्क परसेप्शन' नाम से सोलो एग्जीबिशन कर चुके रेहान नेचर फोटोग्राफी और ट्रैवलिंग में दिलचस्पी रखते हैं. कला और फोटोग्राफी के प्रति झुकाव रखने वाले रेहान राजनीति और लाइमलाइट से दूर रहते हैं. विजुअल आर्टिस्ट रेहान वाड्रा ने शुरुआती पढ़ाई दिल्ली में ही करने के बाद देहरादून और लंदन से आगे की पढ़ाई की है.
सार्वजनिक आयोजनों में कम नजर आने वाले रेहान राजनीति में आएंगे भी या नहीं, इसे लेकर भी अभी कुछ स्पष्ट नहीं है. बता दें कि अवीवा बेग के परिवार की गिनती वाड्रा परिवार के करीबियों में होती है. अवीवा ने शुरुआती पढ़ाई दिल्ली से ही करने के बाद मीडिया कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में भी डिग्री हासिल की है. अवीवा बेग भी रेहान की तरह ही फोटोग्राफी में रुचि रखती हैं और फोटोग्राफर हैं.
Tagsगांधी परिवारप्रियंका गांधीरॉबर्ट वाड्रारेहानरेहान शादीGandhi familyPriyanka GandhiRobert VadraRehanRehan's wedding
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





