भारत
भड़काऊ कविता मामला: कांग्रेस सांसद को सुप्रीम कोर्ट से राहत, कह दी बड़ी बात
jantaserishta.com
28 March 2025 11:24 AM IST

x
फाइल फोटो
जानें पूरा मामला.
नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी (Imran Pratapgarhi) को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. इमरान पर उनकी कविता के लिए गुजरात में दर्ज एफआईआर मामले में राहत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा, "कविता, कला और व्यंग जिंदगी को समृद्ध करती है. स्वतंत्रता की अभिव्यक्ति समाज के लिए जरूरी है. पुलिस अभिव्यक्ति की आजादी सुनिश्चित करे."
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मजबूत, दृढ़ समझ वाले लोगों के मानकों का इस्तेमाल करें. न कि उन लोगों के मानकों का जो कमजोर हैं और हर चीज को खतरे या आलोचना के रूप में देखते हैं. अगर पुलिस मौलिक अधिकारों की रक्षा करने में विफल रहती है तो अदालतों का कर्तव्य है कि वे हस्तक्षेप करें और अधिकारों की रक्षा करें. विचारों का सम्मान किया जाना चाहिए और उनकी रक्षा की जानी चाहिए. विचारों और नजरिए की आजादी अभिव्यक्ति महत्वपूर्ण है.
जस्टिस अभय एस ओक की अगुआई वाली बेंच ने इमरान प्रतापगढ़ी के खिलाफ गुजरात के जामनगर मे दर्ज मुकदमे को सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया है. 3 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने इमरान की याचिका पर सुनवाई पूरी करते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया था. गुजरात हाई कोर्ट ने 17 जनवरी को कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी की याचिका खारिज कर दी थी.
इमरान प्रतापगढ़ी के खिलाफ कथित तौर पर उत्तेजक गाने के साथ एक एडिटेड वीडियो पोस्ट करने के लिए गुजरात के जामनगर में मुकदमा दर्ज किया गया था. कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने दावा किया है कि उनके खिलाफ गुजरात पुलिस ने दुर्भावनापूर्ण इरादे से FIR दर्ज की थी. एफआईआर में उन पर आरोप था कि सोशल मीडिया मंच X पर इमरान प्रतापगढ़ी द्वारा अपलोड की गई 46 सेकंड की वीडियो क्लिप में उन पर फूलों की वर्षा की जा रही थी और बैकग्राउंड में एक गाना बज रहा था. वो गाना आपत्तिजनक है. आरोप था कि गाने के बोल उत्तेजक, राष्ट्रीय एकता के लिए हानिकारक और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले हैं.
सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि भले ही बहुत से लोग किसी दूसरे के विचारों को नापसंद करते हों, लेकिन विचारों को व्यक्त करने के व्यक्ति के अधिकार का सम्मान और संरक्षण किया जाना चाहिए. कविता, नाटक, फ़िल्म, व्यंग्य और कला सहित साहित्य लोगों की जिंदगी को और अधिक सार्थक बनाता है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





