भारत
एक बार और बढ़ी कांग्रेस विधायक की मुसीबत, महिला ने किया पत्नी होने का दावा
jantaserishta.com
23 Aug 2023 5:25 PM IST

x
DEMO PIC
पुलिस से शिकायत की है।
गुरुग्राम: नूंह में हुई झड़प के बाद से चर्चा में आए फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस विधायक मामन खान की मुसीबत अब और बढ़ गई है। एक महिला ने अब मामन खान की पत्नी होने का दावा किया है। जिसको लेेकर विधायक की पत्नी ने गुरुग्राम पुलिस से शिकायत की है।
शिकायतकर्ता शमशाद ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम करीब 7.47 बजे उसके पति मामन खान के पास एक अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने कहा कि वह खान की पत्नी को ऑटो रिक्शा से घर ला रहा है। उन्होंने पुलिस को बताया कि मेरे पति ने जवाब दिया कि मेरी पत्नी घर पर मौजूद है, तो यह अज्ञात महिला कौन है, जिसके बाद मेरे पति का फोन कट गया। उसके बाद मेरे पति ने पुलिस आयुक्त गुरुग्राम को इस घटना के बारे में सूचित किया।
उसने अपनी शिकायत में कहा कि महिला ने मंगलवार शाम सेक्टर-47 के मालिबू टाउन में उनके घर के बाहर हंगामा किया और मामन खान की पत्नी होने का दावा किया। उन्होंने पुलिस को बताया कि मेरे पति ने तब मालिबू टाउन सिक्योरिटी को घर भेजा, जिसके बाद सिक्योरिटी अज्ञात महिला को अपने साथ ले गई।
इसी तरह वर्ष 2018-19 में भी मेरे पति के राजनीतिक विरोधियों ने जबरन वसूली के लिए एक अज्ञात महिला की मदद से उन्हें फंसाने की कोशिश की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि यह अज्ञात महिला मेरे पति के कट्टर विरोधी के इशारे पर मेरे पति को जबरन वसूली के मामले में फंसाना और बदनाम करना चाहती है क्योंकि वह राजनीति में हैं।
वहीं, विधायक ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ साजिश की गयी है। मामन खान ने कहा कि यह मेरे खिलाफ एक साजिश है। मैंने मामले के बारे में पुलिस को सूचित कर दिया है। मेरे प्रतिद्वंद्वी ने मुझे बदनाम करने की कोशिश की है। मुझे पूरी तरह से इस मामले में जांच की जरूरत है। इस बीच पुलिस ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं वहीं संदिग्ध महिला ऐसा कोई सबूत पेश करने में विफल रही है, जो साबित कर सके कि वह खान की पत्नी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





