भारत

सुर्खियों में कांग्रेस विधायक, डांसरों के साथ नाचे, VIDEO

jantaserishta.com
11 Nov 2022 12:22 PM IST
सुर्खियों में कांग्रेस विधायक, डांसरों के साथ नाचे, VIDEO
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

एक सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है.
श्योपुर: मध्य प्रदेश के श्योपुर से कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल चर्चा में बने हुए हैं. बाबू जंडेल का एक सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो महिला डांसरों के साथ ठुमके लगा रहे हैं. बाबू जंडेल अपने अजब-गजब प्रदर्शन और विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं. बीती रात सांस्कृतिक संध्या में शामिल होने पहुंचे विधायक आर्केस्टा के मंच पर जा पहुंचे और डांसरों के साथ डांस करने लगे. मौके पर मौजूद लोग यह देखकर हैरान रहे गए.
वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि विधायक बाबू जंडेल ने सिर पर सफेद गमछा बांधा हुआ है और वो हरियाणवी लोक गीतों पर ठुमके लगा रहे है. विधायक आधे घंटे तक उछल-उछल तक इधर-उधर डांस करते रहे और लोगों का मनोरंजन करते रहे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story