भारत

कांग्रेस विधायक ने खुलेआम SDM को दी धमकी, कहा- अगर आप महिला नहीं होती तो...पकड़कर...देखें VIDEO

jantaserishta.com
18 Jan 2021 8:54 AM IST
कांग्रेस विधायक ने खुलेआम SDM को दी धमकी, कहा- अगर आप महिला नहीं होती तो...पकड़कर...देखें VIDEO
x
वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है.

भोपाल : केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि बिलों के विरोध में कांग्रेस (Congress) प्रदेश भर में ट्रेक्टर रैली निकालकर प्रदर्शन कर रही हैमध्यप्रदेश के कांग्रेस विधायक हर्ष विजय गहलोत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वे महिला एसडीएम (SDM) कामिनी ठाकुर को सरेआम धमकी देते हुए कह रहे हैं कि आप महिला हैं, अगर आप महिला नहीं होती तो कॉलर पकड़ कर ज्ञापन देता।

दरअसल रतलाम जिले के सैलाना क्षेत्र के कांग्रेसी विधायक हर्ष विजय गहलोत की अगुवाई में आज एक ट्रैक्टर रैली निकालकर केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि बिलों के विरोध में प्रदर्शन किया गया था। प्रदर्शन के बाद विधायक प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपना चाहते थे।

इसी दौरान जब महिला एसडीएम को ज्ञापन लेने में बाहर आने में थोड़ी देर हो गई तो विधायक जी ने अपनी भड़ास एसडीएम पर निकालकर सरेआम धमकी दे डाली जिसका वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है।




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story