भारत

कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई जेपी नड्डा से मिले, बीजेपी में जाएंगे?

jantaserishta.com
24 July 2022 1:58 PM IST
कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई जेपी नड्डा से मिले, बीजेपी में जाएंगे?
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

चंडीगढ़: हरियाणा से निष्कासित कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की। मुलाकातों की इस दौर के बाद उनके बीजेपी में शामिल होने की संभावना बढ़ गई है।

इससे पहले जब कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा से सवाल पूछ गया था तो उन्होंने कहा था कि बगावत के बाद भी पार्टी बिश्नोई को बाहर नहीं निकालेगी। हुड्डा के मुताबिक, उन्हें खुद ही नैतिक जिम्मेदारी लेकर विधानसभा से इस्तीफा दे देना चाहिए।
हुड्डा ने कहा था, 'मैं उन्हें निष्कासित करने वाला नहीं हूं। नैतिक तौर पर उन्हें विधानसभा से इस्तीफा देना चाहिए। अगर उनके क्षेत्र आदमपुर में उपचुनाव होते हैं, तो कांग्रेस चुनाव लड़ेगी।'
आपको बता दें कि बिश्नोई ने हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story