भारत

सागर में कांग्रेस विधायक भाजपा में शामिल, देखें वीडियो

jantaserishta.com
5 May 2024 2:09 PM IST
सागर में कांग्रेस विधायक भाजपा में शामिल, देखें वीडियो
x
सागर: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। सागर के बीना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे ने रविवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष रविवार को सागर के राहतगढ में जनसभा के दौरान बीना से कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री ने उनका पार्टी में स्वागत किया। चुनाव के दौरान भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाली निर्मला सप्रे कांग्रेस की तीसरी विधायक हैं।
बता दें कि कुछ दिन पहले ही कांग्रेस के विजयपुर से विधायक रामनिवास रावत ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। वहीं, चुनाव के पहले चरण से पूर्व छिंदवाड़ा जिले के कांग्रेस विधायक कमलेश शाह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story