भारत

पंजाब में कांग्रेस विधायक आप में शामिल, होशियारपुर से लड़ सकते हैं चुनाव

jantaserishta.com
15 March 2024 8:30 AM GMT
पंजाब में कांग्रेस विधायक आप में शामिल, होशियारपुर से लड़ सकते हैं चुनाव
x
चंडीगढ़: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए पंजाब विधानसभा में विपक्ष के पूर्व उपनेता राज कुमार चब्बेवाल शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। उन्होंने कांग्रेस के साथ-साथ अपनी विधानसभा सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया। वह मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में आप में शामिल हुए।
पूर्व विधायक जी.पी. सिंह के बाद आप में शामिल होने वाले चब्बेवाल दूसरे बड़े कांग्रेस नेता हैं। पंजाब के दोअब क्षेत्र से आने वाले प्रमुख दलित नेता ने 2019 के लोकसभा चुनाव में होशियारपुर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन भाजपा के सोम प्रकाश से हार गए थे।
Next Story