भारत

कांग्रेस MLA ने लिया होली न खेलने का फैसला, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे

jantaserishta.com
18 March 2022 2:05 PM IST
कांग्रेस MLA ने लिया होली न खेलने का फैसला, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे
x
जानें मामला।

ग्वालियर: ग्वालियर में कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार ने होली का बहिष्कार किया है। सिकरवार ने होली नहीं खेलने के लिए होर्डिंग भी लगाया है और इसमें उन्होंने होली नहीं मनाने के लिए पुलिस का उनके खिलाफ लिए गए एक्शन को बताया है।

कोरोना महामारी की पाबंदियों को हटाए जाने के बाद यह पहली होली है जब सभी प्रतिबंध हटा दिए गए हैं। इस होली पर हर वर्ग हर्ष और उल्लास के साथ होली मना रहा है लेकिन एक वर्ग ऐसा भी है जो इस बार होली नहीं मना रहा। इस बार कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं ने होली न खेलने का फैसला लिया है। इसके पीछे का कारण है कि 45 दिन से एनएसयूआई के कार्यकर्ता हत्या के प्रयास प्रकरण में जेल में बंद है जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी ने तमाम धरने-प्रदर्शन किए और डीजीपी तक से मुलाकात कर इस मामले को खत्म करने की बात कही थी अब तक इस मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के 307 का मामला नहीं हटाया गया है।
दरअसल 45 दिन पहले एनएसयूआई के प्रदर्शन के दौरान पुतला दहन किया गया था जिसमें एक एएसआई गंभीर रूप से झुलस गए थे इस मामले में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का 307 का प्रकरण दर्ज कर उन्हें जेल में बंद कर दिया गया है। कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार का कहना है कि यह बीजेपी की दमनकारी नीतियों का ही परिणाम है जिसके चलते उन्हें अभी तक जेल में बंद रखा गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story