सत्ता के नशे में चूर! भड़के कांग्रेस विधायक, युवक को जमकर पीटा, VIDEO देखिए

नई दिल्ली: क्या विधायक से सवाल पूछना मना है? क्या वोटर ये नहीं जान सकता कि विधायक जी ने इलाके के लिए क्या किया है? पठानकोट के भोआ इलाके के विधायक से एक नौजवान ने सवाल किया तो बदले में गाली और पिटाई मिली. एक सभा के दौरान एक शख्स ने भोआ इलाके के विधायक जोगिंदर पाल से उनके काम को लेकर सवाल किया. सवाल सुनते ही विधायक जोगिंदर पाल आग बबूला हो गए. उन्होंने भरी सभा में युवक की पिटाई कर दी. घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा है. देखें कैसे शख्स के सवाल पर आपा खो बैठे कांग्रेस के विधायक.
#Punjab : कांग्रेस विधायक की गुंडागर्दी LIVE!
— Ravish Pal Singh (@ReporterRavish) October 20, 2021
युवक ने विधायक जोगिंदर पाल से पूछा 'तूने क्या किया' तो भड़कते हुए की युवक की पिटाई, सुरक्षाकर्मियों और समर्थकों ने भी किया हाथ साफ pic.twitter.com/xNn03ZCz6w
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





