भारत

झारखंड के कांग्रेस विधायक दिल्ली रवाना

Nilmani Pal
17 Feb 2024 12:56 PM GMT
झारखंड के कांग्रेस विधायक दिल्ली रवाना
x

रांची। झारखंड के चंपाई सोरेन सरकार की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। कैबिनेट विस्तार के बाद गठबंधन में फूट पड़ती दिख रही है। कांग्रेस के 12 विधायकों के साथ-साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक विधायक ने भी खुलकर नाराजगी जाहिर की है।

ऐसे में अब कांग्रेस के सभी नाराज विधायक दिल्ली जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक अभी 5 बजे की फ्लाइट से दिल्ली रवाना हो चुके है। वहां वे कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात करेंगे।

दरअसल, शुक्रवार को झारखंड में मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। कांग्रेस के चार विधायकों को चंपाई कैबिनेट में मंत्री बनाया गया है। नाराज विधायकों का कहना है कि नए चेहरों को अब मौका दिया जाए। गठबंधन वाली सरकार के फैसले से नाखुश ये विधायक दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात करेंगे। यह भी बताया जा रहा है कि ये सभी विधायक जयपुर में कैंप भी कर सकते हैं। साथ ही 23 फरवरी से होने वाले झारखंड विधानसभा के बजट सत्र से ये दूरी भी बना सकते हैं।

Next Story