भारत

कांग्रेस विधायक के साथ मारपीट, घर के बाहर का VIDEO

jantaserishta.com
29 Aug 2024 2:57 PM IST
कांग्रेस विधायक के साथ मारपीट, घर के बाहर का VIDEO
x
आरोपी गिरफ्तार.
जयपुर: राजस्थान में कांग्रेस विधायक रफीक खान ने खुद पर हमले का किया दावा किया है। जयपुर में आदर्श नगर से कांग्रेस के विधायक रफीक खान का कहना है कि उनके आवास के बाहर एक युवक ने उन पर मुक्कों से वार किया। इसके बाद विधायक के समर्थकों ने आरोपी को पकड़कर पीट डाला। पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है जिसका नाम विकास जाखड़ बताया गया है।
मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि रफीक खान की आरोपी के साथ बहस हो रही है। फिर अचानक दोनों में हाथापाई होने लगती है। इसके बाद रफीक खान के समर्थकों ने आरोपी को पीटना शुरू कर दिया। विधायक ने पुलिस को फोन करके हमले की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story