भारत

कांग्रेस का घोषणापत्र मुस्लिम लीग की विचारधारा दर्शाता है: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

jantaserishta.com
9 April 2024 5:47 PM IST
कांग्रेस का घोषणापत्र मुस्लिम लीग की विचारधारा दर्शाता है: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
x
धूमाकोट: उत्तराखंड में 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान तेज हो चुका है। मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पौड़ी प्रत्याशी अनिल बलूनी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने धूमाकोट पहुंचे।
भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने कहा कि धूमाकोट आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्वागत करता हूं। जनता के मूड और उत्साह से डबल इंजन सरकार की लोकप्रियता और विश्वास स्पष्ट दिखाई दे रही है। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास की नीतियों से प्रभावित है। आज हर वर्ग का विकास हो रहा है। हमारा उत्तराखंड भी लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ता जा रहा है। आज सभी को प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी और डबल इंजन की सरकार पर भरोसा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणापत्र मुस्लिम लीग की विचारधारा को दर्शाता है। तुष्टिकरण को बढ़ावा देना कांग्रेस की नीति का हिस्सा है, जिसे जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। निश्चित तौर पर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत अगले पांच सालों में विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति होगा। यह भारत के भविष्य का सुनहरा मार्ग तय करने वाला और विकसित भारत के संकल्प को नए आयाम देने वाला चुनाव है। डबल इंजन सरकार की सेवा आम जनता तक पहुंच रही है, जनसभा में जनता का यह उत्साह इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। जनसभा में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक लैंसडाउन दिलीप रावत, जिला अध्यक्ष कोटद्वार वीरेंद्र सिंह रावत समेत अन्य पार्टी नेता भी मौजूद रहे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story