
x
भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को जनता की आवाज बताया है। कमलनाथ ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "कांग्रेस के मेनिफेस्टो में जनता की जरूरतों और सही मुद्दों को जगह दी गई है। यह मेनिफेस्टो देश की असली आवाज है, जिसे राहुल गांधी ने 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान सुना, समझा और महसूस किया है।"
कमल नाथ का कहना है, "कांग्रेस के पांच न्याय युवाओं, महिलाओं, किसानों, श्रमिकों और भागीदारी न्याय के माध्यम से हर कमजोर वर्ग को संबल और शक्ति देने का अभिनव प्रयास है। कांग्रेस के साथ आईये और सभी को न्याय दिलाने के महाअभियान को मजबूत करिये। हम युवाओं को रोजगार, किसानों को कर्जमाफी, एमएसपी, महिलाओं को 8,500 रुपए महीने, श्रमिकों को 400 रुपए प्रतिदिन का पारिश्रमिक, जातिगत जनगणना जैसी अनेकों जनहितैषी योजनाओं के साथ आपके बीच हैं।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





