भारत
कांग्रेस का घोषणापत्र दिवालियेपन की निशानी- ज्योतिरादित्य सिंधिया
jantaserishta.com
24 April 2024 7:21 PM IST

x
पढ़े पूरी खबर
गुना: मध्य प्रदेश की गुना लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस के घोषणापत्र पर निशाना साधा. उन्होंने इसे 'कांग्रेस के दिवालियेपन' की निशानी बताया और कहा कि यह जनता को पिंजरे में कैद करने वाला है. बीजेपी ने गुना से सिंधिया को मैदान में उतारा है तो वहीं कांग्रेस ने यादवेंद्र सिंह को उम्मीदवार बनाया है.
आजतक से बात करते हुए सिंधिया ने कहा, 'दुर्भाग्य की बात है कि कांग्रेस हर नजरिए से दिवालिया हो गई है. कांग्रेस का घोषणापत्र पार्टी के दिवालियेपन को दिखाता है. यह जनता को पिंजरे में कैद करने वाला है, देश को गड्ढे में डालने वाला है.'
इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के हालिया बयान पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा आज वामपंथी विचारधारा है. वे देश को हर मामले में पीछे ले जाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि गठबंधन वाले देश को डुबाना चाहते हैं. पित्रोदा ने अमेरिका के इन्हेरिटेंस टैक्स यानी विरासत टैक्स की वकालत की है. यानी ऐसा टैक्स जो मरने वाले की संपत्ति उसके बच्चों को ट्रांसफर किए जाने पर लगाया जाता है.
सिंधिया ने दावा किया कि बीजेपी प्रदेश की सभी 29 सीटों पर जीत दर्ज करेगी. उन्होंने कहा कि ये लोग (विपक्ष) हर संस्था पर आरोप लगाते हैं. कहते हैं कि सुप्रीम कोर्ट से लेकर सब कुछ खत्म हो चुका है. लेकिन दरअसल ये सब समाप्त हो चुके हैं.
उन्होंने कहा कि ईवीएम और डिजिटल पेमेंट पर दुनिया दाद देती है और ये लोग देश को पीछे धकेलना चाहते हैं. सिंधिया ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की ओर से इशारा करते हुए कहा कि दोनों सीएम को बीजेपी ने नहीं कोर्ट ने जेल भेजा है.
Tagsज्योतिरादित्य सिंधियागुना लोकसभा सीटगुना लोकसभागुनाकांग्रेस का घोषणापत्रJyotiraditya ScindiaGuna Lok Sabha seatGuna Lok SabhaGunaManifesto of Congress
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





