भारत

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने देश भर में लगभग 95 फीसदी चुनाव हारे: राम कदम

jantaserishta.com
18 Nov 2025 11:27 AM IST
राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने देश भर में लगभग 95 फीसदी चुनाव हारे: राम कदम
x
मुंबई: महाराष्ट्र से भाजपा नेता राम कदम ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पति और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा के उस बयान पर जोरदार पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को मिली करारी हार के बाद चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए।
राम कदम ने कहा कि हार के बाद आत्मचिंतन करने की जरूरत होती है, लेकिन यहां तो हारने के बाद सिर्फ आरोप लगाए जाते हैं, सच्चाई यह है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस 2014 के बाद लगभग 95 फीसदी चुनाव हार चुकी है।
भाजपा नेता राम कदम ने रॉबर्ट वाड्रा को निशाने पर लेते हुए कहा कि ये वही रॉबर्ट वाड्रा हैं, जिन्हें कांग्रेस की सत्ता में वापसी से सबसे ज्यादा फायदा होता है। उनके खिलाफ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी से जुड़े कई मामले अभी भी ईडी और सीबीआई में लंबित हैं। रॉबर्ट वाड्रा बाबासाहेब अंबेडकर द्वारा दिया गया पवित्र संविधान का अपमान कर रहे हैं। वे बिहार विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद आत्मचिंतन करने की बजाए दोबारा चुनाव कराने का सुझाव दे रहे हैं। ऐसा सुझाव संविधान का सीधा अपमान है।
राम कदम ने कहा कि जहां हारे, वहां दोबारा चुनाव कराओ, लेकिन जहां जीते, वहां चुप्पी क्यों? कर्नाटक में जीते तो चुनाव आयोग ठीक, और जहां हारे वहां आयोग गलत? स्पष्ट कहें, जहां इनकी सरकार है, वहां आयोग की धांधली नहीं है और जहां हार गए, वहां धांधली है? यह दोहरा मापदंड बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
भाजपा नेता ने कहा कि बिहार की जनता ने जंगलराज को नकार दिया, राहुल गांधी को नकार दिया। राहुल गांधी और उनकी कंपनी ने जिस तरह लोकसभा में झूठा भ्रम फैलाया, विधानसभा में भी वही झूठ बोला। राम कदम ने कहा कि लोकसभा में जनता भ्रमित हुई। लेकिन, राहुल गांधी और इनकी कंपनी क्या जनता को मूर्ख समझते हैं, ये अब कतई मंजूर नहीं है।
उन्होंने रॉबर्ट वाड्रा को सलाह दी है कि इस तरह के बयान देने से पहले हार का आत्मचिंतन करना चाहिए। राहुल गांधी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह समझना जरूरी है कि 2014 के बाद से राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने देश भर में लगभग 95 फीसदी चुनाव हारे हैं। ये उनके कर्मों का फल है। झूठ और धोखे का पुलिंदा ज्यादा दिन नहीं टिकता। हार के कारणों पर आत्मचिंतन करने के बजाय अब वे चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story