भारत

बिग ब्रेकिंग: राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस की चिट्ठी, गृह मंत्रालय से कही ये बात

jantaserishta.com
28 Dec 2022 12:39 PM IST
बिग ब्रेकिंग: राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस की चिट्ठी, गृह मंत्रालय से कही ये बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

कहा पुलिस राहुल की सुरक्षा के मुद्दे में पूरे तरह से विफल रही है.
नई दिल्ली: कांग्रेस ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में सुरक्षा की चूक का आरोप लगाया है. इसे लेकर कांग्रेस महासचिव ने गृह मंत्रालय को पत्र भी लिखा है. इसमें उन्होंने दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल की सुरक्षा में चूक की बात कही है. कांग्रेस का दावा है कि दिल्ली पुलिस राहुल की सुरक्षा के मुद्दे में पूरे तरह से विफल रही है.
कांग्रेस पार्टी का आरोप है कि जैसे ही यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंची. उसके बाद कई बार राहुल गांधी की सुरक्षा में सेंध लगी और दिल्ली पुलिस भीड़ को काबू करने और उनके चारों ओर के सुरक्षा के घेरे को मेंटेन करने में असफल रही. राहुल गांधी को Z प्लस सिक्योरिटी मिली है. केसी वेणुगोपाल ने शिकायत में कहा कि इसके बाद स्थिति काफी बिगड़ गई. कांग्रेस कार्यकर्ताओं और भारत यात्रा में शामिल यात्रियों को सुरक्षा का घेरा बनाना पड़ा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story