भारत

कांग्रेस के विधायक दल की बैठक जारी, कर्नाटक में नई सरकार के गठन को लेकर सरगर्मियां तेज

jantaserishta.com
14 May 2023 8:34 PM IST
कांग्रेस के विधायक दल की बैठक जारी, कर्नाटक में नई सरकार के गठन को लेकर सरगर्मियां तेज
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली: कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है. 224 विधानसभा सीट वाले राज्य में पार्टी ने 135 सीटें जीत ली हैं. अब कांग्रेस पार्टी में कर्नाटक के नए सीएम को लेकर मंथन शुरू हो गया है. फिलहाल, कर्नाटक के सीएम पद की रेस में सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार सबसे आगे चल रहे हैं. जहां डी के शिवकुमार कर्नाटक के प्रदेश अध्यक्ष हैं तो वहीं पूर्व सीएम सिद्धारमैया कर्नाटक के बड़े नेता माने जाते हैं. ऐसे में दोनों में से किसी एक को को चुनना कांग्रेस के लिए टेढ़ी खीर साबित हो सकता है.

कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री का नाम तय करने के लिए आज (14 मई) की शाम कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक बुलाई है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने बताया कि आज शाम 6.30 बजे बेंगलुरु के होटल शंग्री-ला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई है. इस बैठक का जो भी नतीजा निकलेगा, उस पर हाई कमान के साथ चर्चा की जाएगी. इन प्रक्रियाओं के बाद ही सीएम के नाम पर अंतिम फैसला होगा.
कांग्रेस विधायक दल की बैठक चल रही है. बैठक से पहले डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के समर्थकों ने अपने-अपने नेताओं के लिए नारेबाजी की है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story