Top News

मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज

jantaserishta.com
14 Dec 2023 10:27 AM IST
मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज
x

भोपाल: मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बड़ी हार के बाद कांग्रेस ने गुरुवार को विधायक दल की बैठक बुलाई है। इस बैठक में हार के कारणों से लेकर आगामी रणनीति और नेता प्रतिपक्ष के चयन पर चर्चा हो सकती है।

कांग्रेस की ओर से आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी में बताया गया है कि, कांग्रेस मुख्यालय के राजीव गांधी सभागार में गुरुवार को कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई है। बैठक में अभा कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रभारी मप्र रणदीप सिंह सुरजेवाला और कांग्रेस की स्क्रूटनी कमेटी के चेयरमैन भंवर जितेन्द्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने कांग्रेस पार्टी के सभी विधायकों को अनिवार्य रूप से बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है। ज्ञात हो कि राज्य की 230 विधानसभा सीटों में से सिर्फ 66 सीटों पर ही कांग्रेस को जीत मिली है, उसके कई बड़े दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा है। अब पार्टी नेता प्रतिपक्ष के चयन से लेकर आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों मे जुटने वाली है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story