भारत

'कांग्रेस नेता भी पीएफआई के रडार पर थे'

jantaserishta.com
26 Sept 2022 9:02 AM IST
कांग्रेस नेता भी पीएफआई के रडार पर थे
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली (आईएएनएस)| राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के सूत्रों ने दावा किया है कि भाजपा और आरएसएस नेताओं के अलावा कांग्रेस के कुछ नेता भी पीएफआई या पीएफआई के संपर्क वाले लोगों के रडार पर थे। सूत्र ने बताया कि, उन्हें पीएफआई के गिरफ्तार सदस्यों से पूछताछ के दौरान इस बारे में पता चला। सूत्रों ने दावा किया है कि दक्षिण भारत के कांग्रेस नेता कुछ ऐसे लोगों के निशाने पर थे जो पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के संपर्क में थे। एनआईए और ईडी दोनों फिलहाल पीएफआई मामले की जांच कर रही हैं। एनआईए पीएफआई से जुड़े कुल 19 मामलों की जांच कर रही है।
सूत्रों ने दावा किया है कि पीएफआई सदस्यों को पता था कि सरकार उनकी संदिग्ध गतिविधियों के कारण उनके खिलाफ कार्रवाई करने जा रही है और इसलिए उन्होंने खुफिया एजेंसियों को गुमराह करने के लिए कई नकली संगठन बनाए थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story