भारत

कांग्रेस नेता के बेटे की हत्या, महिला बीजेपी नेता पर लगा आरोप, जाने क्या है पूरा मामला

jantaserishta.com
5 Jun 2021 8:29 AM IST
कांग्रेस नेता के बेटे की हत्या, महिला बीजेपी नेता पर लगा आरोप, जाने क्या है पूरा मामला
x
तलवार, कुल्हाड़ी ओर छुरी से बड़ी बेहरमी से हत्या कर दी.

गुजरात के जूनागढ़ में दिनदहाड़े कांग्रेस के पूर्व मेयर के पुत्र की हत्या करने में 6 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं. मृतक के भाई ने हत्या के षड्यंत्र रचने में बीजेपी महिला कॉरपोरेटर ओर उनके पति, ससुर समेत 20 से भी ज्यादा लोग के शामिल होने की आशंका भी जताई है.

2 जून को दोपहर करीब 12 बजे जूनागढ़ आईजी बंगले के ठीक पीछे ही तक्षशिला छात्रालय के पास ही धर्मेश परमार की कुछ लोगो ने तलवार, कुल्हाड़ी ओर छुरी से बड़ी बेहरमी से हत्या कर दी.
50 साल का धर्मेश जो कि जूनागढ़ के पूर्व मेयर लाखा परमार के पुत्र थे, की हत्या हो गई, हत्या के दौरान ही पहुंचे धर्मेश के भाई रावण ने आंखों देखी घटना के आधार पर फरियाद में 20 नाम दर्ज करवाए जिसमे जूनागढ़ बीजेपी के शहर उपप्रमुख अशोक भट्ट, कॉर्पोरेटर ब्रिजिशा सोलंकी ओर उनके पति संजय सोलंकी ,संजय बाडिया, कमलेश मच्छर समेत 20 नामो को लेकर फरियाद दर्ज करवाना चाहता था.
दलित नेता जिग्नेश मेवानी के जूनागढ़ पहुंच कर परमार फेमिली को न्याय देने की बात से पुलिस पर दबाव बढ़ा और 24 घण्टे के बाद पुलिस ने फ़रियाद दर्ज की. कई बीजेपी नेता का नाम शामिल होने के कारण पॉलिटिकल दबाव की वजह से पुलिस फरियाद दर्ज करने में देरी करने का आरोप भी रावण ने लगाया.
पुलिस ने इस दौरान सीसीटीवी की मदद से 6 लोगो को गिरफ्तार किया जिसमें से 3 राजकोट से 2 जूनागढ़ से ओर संजय सोलंकी जो मुख्य आरोपी हो सकता है, उसे मध्यप्रदेश से गरफ्तार किया गया. घटनास्थल से हत्या के हथियार भी मिले है,
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story