भारत
सुखपाल खैहरा की गिरफ्तारी को लेकर घमासमान, बेरंग लौटे कांग्रेसी नेता
Shantanu Roy
30 Sept 2023 12:28 AM IST

x
पंजाब। कांग्रेसी नेता सुखपाल खैहरा की गिरफ्तारी को लेकर घमासान शुरू हो गया है। बता दें कि भुलत्थ से विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खहरा को जलालाबाद पुलिस ने 8 साल पुराने एनडीपीएस एक्ट मामले में शुक्रवार सुबह उनके चंडीगढ़ स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया था। बाद दोपहर उन्हें माननीय जलालाबाद कोर्ट में पेश किया गया। माननीय अदालत ने सुखपाल सिंह खहरा को 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। इससे पहले उनका स्थानीय सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया गया और फिर सदर पुलिस स्टेशन जलालाबाद में लाया गया। जहां कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग, सुखजिंदर रंधावा व प्रताप सिंह बाजवा सुखपाल खैहरा से मिलने पहुंचे। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं को खैहरा से मिलने की इजाजत नहीं दी। वे सुखपाल खैहरा से मिले बगैर ही वापिस लौटे। वहीं राजा वड़िंग ने पुलिस पर आरोप लगाए हैं कि जलालाबाद पुलिस स्टेशन पहुंचने पर गेट बंद कर दिया गया। कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि सरकार कांग्रेस से डरती है। कांग्रेसी नेताओं को झूठे केसों में फंसाया जा रहा है। वहीं आपको बता दें कि आज बठिंडा में कांग्रेस द्वारा धरना दिया जाना है।
गौरतलब है कि कांग्रेस के सीनियर विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को कल सुबह करीब 5 बजे चंडीगढ़ स्थित सेक्टर-5 में उनके घर से हिरासत में लिया है। दरअसल, 2015 के ड्रग्स मामले में गठित SIT की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है, जिसमें खैहरा के नशा तस्करों के साथ संबंध सामने आ गए है, जिसके आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। यह भी बता दें कि ड्रग्स का मामला मार्च 2015 में फाजिल्का के जलालाबाद में दर्ज किया गया था। मामले में 9 लोगों पर मामला दर्ज किया गया और बाद में उन्हें नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत दोषी ठहराया गया। 2017 में, सुप्रीम कोर्ट ने खैरा के खिलाफ ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर रोक लगा दी, जिसे मामले में अतिरिक्त आरोपी के रूप में तलब किया गया था। वहीं कल सिविल अस्पताल में मीडिया से बात करते हुए सुखपाल सिंह खैहरा ने कहा था कि भगवंत मान सरकार ने उन्हें लोगों के पक्ष में बोलने और पंजाब के साथ खड़े होने का इनाम दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मुझे गिरफ्तार करके केवल अपनी प्यास बुझाई है और सरकारी कर्मियों और पुलिस प्रशासन का दुरुप्रयोग करते हुए निजी दुश्मनी निकालने के लिए पंजाब को पुलिस स्टेट में बदल दिया है।
Tagsपंजाब न्यूज हिंदीपंजाब न्यूजपंजाब की खबरपंजाब लेटेस्ट न्यूजपंजाब क्राइमपंजाब न्यूज अपडेटपंजाब हिंदी न्यूज टुडेपंजाब हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज पंजाबपंजाब हिंदी खबरपंजाब समाचार लाइवPunjab News HindiPunjab NewsPunjab Ki KhabarPunjab Latest NewsPunjab CrimePunjab News UpdatePunjab Hindi News TodayPunjab HindiNews Hindi News PunjabPunjab Hindi KhabarPunjab News Liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Next Story





