भारत

कांग्रेस के नेताओं ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर किया याद

jantaserishta.com
27 May 2024 10:29 AM IST
कांग्रेस के नेताओं ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर किया याद
x
नई दिल्ली: देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत कई प्रमुख हस्तियों ने पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि दी।
सोमवार सुबह कांग्रेस अध्यक्ष समेत कांग्रेस के कई नेताओं ने दिल्ली के शांति वन में स्थित नेहरू समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "आधुनिक भारत के शिल्पकार, भारत को वैज्ञानिक, आर्थिक, औद्योगिक व विभिन्न क्षेत्रों में आगे ले जाने वाले, लोकतंत्र के समर्पित प्रहरी, स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री व हमारे प्रेरणास्रोत, पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के अतुलनीय योगदान के बिना भारत का इतिहास अधूरा है।"
खड़गे ने कहा कि वे हिंद के जवाहर की पुण्यतिथि पर उन्हे विनम्र श्रद्धांजलि देते हैं। इसके साथ ही उन्होंने प्रथम प्रधानमंत्री के विचारों का स्मरण करते हुए कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने कहा था, “देश की रक्षा, देश की उन्नति, देश की एकता ये हम सबका राष्ट्रीय धर्म है। हम अलग-अलग धर्म का पालन करें, अलग-अलग प्रदेश में रहें, अलग भाषा बोलें, पर हमारे बीच कोई दीवार नहीं खड़ी नहीं होनी चाहिए। सब लोगों को उन्नति में बराबर का मौका मिलना चाहिए। हम नहीं चाहते कि हमारे देश में कुछ लोग बहुत बड़े अमीर हों और अधिकतर लोग गरीब हों।” खड़गे ने कहा कि आज भी कांग्रेस पार्टी उसी न्याय के रास्ते पर चल रही है।
वहीं इस अवसर पर राहुल गांधी ने प्रथम प्रधानमंत्री को याद करते हुए उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन किया। राहुल गांधी ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के शिल्पकार थे। एक दूरदर्शी व्यक्ति के रूप में उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन - स्वतंत्रता आंदोलन, लोकतंत्र की स्थापना, धर्मनिरपेक्षता और संविधान की नींव रखते हुए भारत निर्माण के लिए समर्पित किया। राहुल ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू के मूल्य सदैव उनका मार्गदर्शन करते रहेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story