भारत

हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद उत्तराखंड पर कांग्रेस नेता का सवाल

jantaserishta.com
12 Dec 2022 1:41 PM IST
हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद उत्तराखंड पर कांग्रेस नेता का सवाल
x
देहरादून (आईएएनएस)| हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की चुनावी जीत हुई है और वहां अब कांग्रेस के मुख्यमंत्री हैं। वो शपथ भी ले चुके हैं। हिमाचल की जीत के बाद उत्तराखंड में मिली कांग्रेस की हार पर एक बार फिर सवाल उठने लगे है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने साफ कहा कि "मैं इस बात को मानने में कोई गुरेज नहीं करूंगा कि हम 2022 के चुनावों में विधायक का नहीं सीएम का चुनाव लड़ रहे थे।"
उनके अनुसार अब बात चेहरों की नहीं होनी चाहिए, बात होनी चाहिए कांग्रेस की विचारधारा की।
उनके अनुसार हम चुनाव सोनिया, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और खड़गे जी के नेतृत्व में लड़ने का काम करते हैं। हम अगर अपने चेहरों पर जीत रहे होते तो हम सरकार ना बना रहे होते।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story