PM मोदी को काला झंडे दिखाने वाली कांग्रेस नेत्री की खुली पोल, खुद पर चलवाई थी गोली, ताकि चुनाव में मिल जाए टिकट

सुलतानपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को काला झंडा दिखाने का प्रयास करने के बाद चर्चा में आई कांग्रेस की नेता रीता यादव को पुलिस ने खुद पर हमला करवाने के आरोप में जेल भेज दिया। हाल ही में हुए एक गोलीकांड की तफ्तीश के आधार पर पुलिस ने बुधवार को चौंकाने वाले तथ्य उजागर करते हुए बताया कि रीता यादव ने विधानसभा का टिकट पाने के लिए खुद पर गोली चलवाई थी। पुलिस ने रीता यादव सहित तीन को जेल भेज दिया है। रीता के साथ उनका ड्राइवर मुस्तकीम और धर्मेंद यादव को भी पुलिस ने इस साजिश में शामिल होने के आधार पर जेल भेजा है।
प्रधानमंत्री को काला झंडा दिखाने वाली कांग्रेस नेता रीता यादव को सुल्तानपुर में गोली मार दी गई।
— UP Congress (@INCUttarPradesh) January 4, 2022
उसी क्षेत्र में गुंडाराज की केंद्रीय संरक्षक बनकर @smritiirani जी बता रही हैं कि उन्हें एक महिला को गोली मारे जाने से नहीं, जंगलराज से नहीं, महिलाओं के सशक्तिकरण से बड़ी परेशानी है। pic.twitter.com/XyAF7TG6BR
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





