भारत
भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन पर कांगेस नेताओं ने जताया शोक
jantaserishta.com
14 Jan 2023 11:44 AM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| आज सुबह भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद संतोष सिंह चौधरी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 76 वर्षीय संतोष सिंह चौधरी जालंधर से कांग्रेस के सांसद थे। उनके निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कांग्रेस के बहुत से नेताओं ने गहरा दुख प्रकट करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की। मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट करते हुए कहा है कि हमारे सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन के बारे में जानकर गहरा सदमा और दुख हुआ। उनका जाना पार्टी और संगठन के लिए बड़ा झटका है। दुख की इस घड़ी में मेरा दिल उनके परिवार, दोस्तों और फॉलोअर्स के साथ है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।
पार्टी नेता जयराम रमेश ने कांग्रेस सांसद के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट के माध्यम से कहा है कि जालंधर से 76 वर्षीय कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का आज सुबह भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। हम उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। यात्रा के कार्यक्रम में कुछ बदलाव होंगे जो जल्द ही साझा किए जाएंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





