भारत

राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेताओं ने पीएम की मां के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

jantaserishta.com
28 Dec 2022 3:46 PM IST
राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेताओं ने पीएम की मां के जल्द स्वस्थ होने की कामना की
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की तबीयत बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। इसको लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी प्रधानमंत्री की मां के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। राहुल गांधी ने एक ट्वीट करते हुए लिखा कि एक मां और बेटे के बीच का प्यार अनन्त और अनमोल होता है। उन्होंने कहा मोदी जी, इस कठिन समय में मेरा प्यार और समर्थन आपके साथ है। मैं आशा करता हूं, आपकी माताजी जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं।
वहीं दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी लिखा कि प्रधानमंत्री जी की पूज्य माता जी के अस्वस्थ होने का समाचार प्राप्त हुआ है। हम सब उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं।
गौरतलब है कि पीएम की मां हीराबेन 18 जून को 100 साल की हुई थीं। उस वक्त पीएम मोदी मां के पास गांधीनगर स्थित आवास गए थे। पीएम ने अपनी मां के 100वें बर्थडे पर उन्हें समर्पित एक ब्लॉग भी लिखा था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story