भारत

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे सहित नेताओं ने शिवराज पाटिल के निधन पर जताया शोक

jantaserishta.com
12 Dec 2025 10:42 AM IST
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे सहित नेताओं ने शिवराज पाटिल के निधन पर जताया शोक
x
नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा, मल्लिकार्जुन खड़गे सहित नेताओं ने शुक्रवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल के निधन पर दुख जताया।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है और पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति है। जनसेवा के प्रति उनका समर्पण, राष्ट्र के लिए उनके योगदान हमेशा याद किए जाएंगे। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं पूरे पाटिल परिवार, उनके शुभचिंतकों और समर्थकों के साथ हैं।"
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष शिवराज पाटिल के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। शोक-संतप्त परिजनों एवं शुभचिंतकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। पाटिल ने रक्षा मंत्रालय समेत कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली और दशकों तक जनता की सेवा की। उनका जाना कांग्रेस परिवार के लिए अपूर्णीय क्षति है।"
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष शिवराज पाटिल के निधन से गहरा दुख हुआ है। वह एक सम्मानित वरिष्ठ सहयोगी थे जिनके साथ मेरा गहरा रिश्ता था और कई अनमोल यादें जुड़ी थीं। महान गरिमा वाले राजनेता पाटिल ने महत्वपूर्ण संवैधानिक और संसदीय जिम्मेदारियां निभाते हुए देश की सेवा की और भारत की लोकतांत्रिक संस्थाओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
उन्होंने आगे लिखा कि उनका निधन कांग्रेस पार्टी और उन सभी लोगों के लिए एक बड़ी क्षति है जो उनकी ईमानदारी, धैर्य और जनसेवा के प्रति समर्पण की प्रशंसा करते थे। उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत समर्थकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में शक्ति दे, और उनकी आत्मा को शांति मिले।
पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल के निधन पर, एनसीपी (एसपी) सांसद सुप्रिया सुले ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "कई सालों तक शरद पवार और शिवराज पाटिल ने साथ मिलकर काम किया। वह अपने पीछे एक महान विरासत छोड़ गए हैं। देश ने एक बहुत ही सम्मानित नेता खो दिया है। आज, अपनी पार्टी और परिवार की ओर से, मैं उन्हें दिल से श्रद्धांजलि देती हूं।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story