भारत

उत्तराखंड के 25वें स्थापना दिवस पर मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कांग्रेसी नेताओं ने दी बधाई

jantaserishta.com
9 Nov 2025 9:32 AM IST
उत्तराखंड के 25वें स्थापना दिवस पर मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कांग्रेसी नेताओं ने दी बधाई
x
नई दिल्ली: उत्तराखंड के 25वें स्थापना दिवस के मौके पर रविवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य का हर व्यक्ति देश के विकास में अपना निरंतर योगदान देता रहे।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, “प्राकृतिक संपदा और अद्भुत नैसर्गिक सौंदर्य से संपन्न उत्तराखंड राज्य के 25वें स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई। हिमालय की गोद में बसी देवभूमि उत्तराखंड अपनी संस्कृति, परंपरा और सौंदर्य से भारत की पहचान को और भी समृद्ध बनाता है। हमारी कामना है कि उत्तराखंड का हर नागरिक समृद्धि, शांति और प्रगति के मार्ग पर अग्रसर रहे और देश के विकास में अपना निरंतर योगदान देता रहे।“
कांग्रेस ने एक्स पोस्ट में लिखा, “देवभूमि उत्तराखंड वासियों को उत्तराखंड स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। कांग्रेस परिवार ईश्वर से सभी प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए प्रार्थना करता है।“ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एक्स पोस्ट में लिखा, “हम समस्त उत्तराखंड वासियों के जीवन में एक अत्यधिक महत्वपूर्ण दिन है, जब हम राज्य के रूप में अस्तित्व में आए। एक लंबे संघर्ष, जिसमें हमने बहुत सारे अपनों को खोया, बहुत सारे घाव लगे, बहुत सारी चुनौतियां सामने आई, मगर लोग अडिग रहें। अनंतोगत्वा देश में एक सहमति बनी कि अब उत्तराखंड राज्य बनना चाहिए। इसलिए यह दिन हमारे लिए बड़ी आकांक्षाओं और उम्मीदों का दिन भी है। एक ऐसे संकल्प का दिन है जिस दिन हम अपने उन भाई-बहनों जिनके पास साधन और सामर्थ्य नहीं है, उनको भी राज्य की विकास की मुख्यधारा में लाए।
पूर्व सीएम ने आगे लिखा, "आज के दिन हमको संकल्प लेना है कि करोड़ों भारतवासियों, जिन्होंने हमारे अस्तित्व में आने की कल्पना की और उस कल्पना को मदद देने का काम किया। मैं, आप सब भाई-बहनों को उत्तराखंड की रजत जयंती के अवसर पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं व बधाई देता हूं। हम सब समान रूप से इस राज्य को आगे बढ़ाने के लिए कर्तव्यनिष्ठ नागरिक के तौर पर काम करते रहें, उसके लिए आप सबका आवाह्न करता हूं। जय हिंद-जय उत्तराखंड।“
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story