कांग्रेस नेता के घर पर हमला, अज्ञात हमलावरों ने घरवालों को जमकर पीटा

फाइल फोटो
जमशेदपुर. झारखंड के जमशेदपुर (Jamshedpur) से बड़ी खबर आ रही है. वहां कांग्रेस नेता मुकेश सिंह के घर पर हमला हुआ है. बिहार नंबर की गाड़ी से आए 5 हमलावरों ने घर में घुसकर कांग्रेस नेता के परिवारवालों से मारपीट की है. पांच में एक शख्स खुद को बिहार पुलिस का डीएसपी बता रहा था. जब कांग्रेस नेता के परिवारवालों ने हंगामा मचाया तो स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर पांचों हमलावर को पकड़ा. और सभी को एमजीएम थाने की पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने उस गाड़ी को भी जब्त कर लिया है, जिसमें हमलावर आए थे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





