भारत

ब्रेकिंग: कांग्रेस नेता के घर पर हमला, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
19 Jun 2022 1:11 PM IST
ब्रेकिंग: कांग्रेस नेता के घर पर हमला, जानें पूरा मामला
x

मंगलुरु: कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के पुत्तूर में अज्ञात उपद्रवियों ने सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ 'आपत्तिजनक' टिप्पणी करने को लेकर कांग्रेस आईटी प्रकोष्ठ की सचिव वी शैलजा अमरनाथ के घर पर हमला कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हिंदू संगठनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शैलजा के खिलाफ धर्मों के बीच वैमनस्य पैदा करने और शांति भंग करने के इरादे से टिप्पणी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, शनिवार को शैलजा के घर पर हमला करने वाले उपद्रवियों ने खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए और दीवारों पर काली स्याही छिड़क दी। शैलजा ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस शैलजा के घर पहुंची और निरीक्षण किया। हमले की जांच अब भी जारी है।
इस बीच, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल जैसे दक्षिणपंथी संगठनों ने 16 जून को आयोजित एक कार्यक्रम में क्लब हाउस के मंच से भगवान राम, हनुमान और देवी सीता के बारे में शैलजा की कथित अपमानजनक टिप्पणी की कड़ी निंदा की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story