भारत
कांग्रेस नेताओं ने मुझसे संपर्क किया है, कल अपना फैसला बताऊंगा: बीजेपी सांसद सदानंद गौड़ा
jantaserishta.com
18 March 2024 4:21 PM IST

x
फाइल फोटो
बेंगलुरु: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा भाजपा सांसद डीवी सदानंद गौड़ा ने सोमवार को कहा कि यह सच है कि कांग्रेस नेताओं ने उनसे संपर्क किया है। उन्होंने कहा, ''मैं कल (मंगलवार) प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा और अपना फैसला बताऊंगा।''
बेंगलुरु में पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व सीएम गौड़ा ने कहा कि वह सोमवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने कहा,“मैं अपने परिवार से बात करना चाहता हूं। उसके बाद फैसला करूंगा।” वरिष्ठ भाजपा नेता बेंगलुरु उत्तर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा का टिकट न मिलने पर पार्टी से नाराज हैं। यहां से केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे को भाजपा का टिकट दिया गया है।
उन्होंने कहा,“हालांकि मैंने चुनावी राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की, लेकिन शुभचिंतकों और नेताओं ने मुझे चुनाव में उतरने के लिए मजबूर किया। पर पार्टी ने मुझे शर्मिंदा किया।” कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा है कि उनकी पार्टी सदानंद गौड़ा का स्वागत करेगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





