भारत

कांग्रेस नेता हरीश रावत और हरक सिंह ने लाठीचार्ज को बताया सोची समझी साजिश

jantaserishta.com
13 Feb 2023 5:03 PM IST
कांग्रेस नेता हरीश रावत और हरक सिंह ने लाठीचार्ज को बताया सोची समझी साजिश
x

फाइल फोटो

देहरादून (आईएएनएस)| देहरादून में धरने पर बैठे छात्रों पर पुलिस द्वारा हुए लाठीचार्ज के बाद सरकार के खिलाफ विपक्ष के प्रहार जारी हैं। विपक्ष लगातार सरकार को घेरने में लगा हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने इसे सोची समझी साजिश करार दिया है। दोनों नेताओं का कहना है कि सरकार ने बेरोजगार युवाओं के आंदोलन को बदनाम करने के लिए सुनियोजित तरीके से लाठीचार्ज कराया।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कहना है कि छात्रों के आंदोलन में अगर असामाजिक तत्व थे तो वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लोग थे। छात्रों के आंदोलन को खत्म करने के लिए भाजपा ने इस षड्यंत्र को रचा था।
हरीश रावत ने कहा कि भाजपा ने पुलिस से कहा कि पत्थर चलाने वाले लोग आ रहे हैं, छात्रों पर लाठीचार्ज करो। हरीश रावत ने कहा कि ऐसा भी हो सकता है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बदनाम करने के लिए उनके विरोधी गुट के भाजपाइयों ने ही यह षड्यंत्र रचा हो।
कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि छात्रों के धरने को खत्म कराने के लिए सोची समझी साजिश के तहत लाठीचार्ज किया गया। उन्होंने कहा कि लाठीचार्ज के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, उन वीडियो को जूम करके देखें तो पता लगता है, कि दो पुलिस वाले पत्थर उठा रहे हैं और पीछे जा रहे हैं।
एक सब-इंस्पेक्टर लड़की को डंडों से मार रहा है। उसके बाद लाठीचार्ज किया जाता है और पुलिस वालों द्वारा ही पुलिस पर पत्थर मारे जाते हैं। छात्रों ने पत्थर तब मारे जब लाठीचार्ज हो गया। पत्थर मारने की शुरूआत किसने की यह एक यह साजिश है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story