भारत

कांग्रेस के नेताओं ने जमकर मचाया बवाल, चले लात-घूंसे, सभा में इस बात को लेकर हुआ था विवाद

jantaserishta.com
21 Jan 2021 4:11 PM IST
कांग्रेस के नेताओं ने जमकर मचाया बवाल, चले लात-घूंसे, सभा में इस बात को लेकर हुआ था विवाद
x
एक नेता हुए घायल.

रामगढ़. कांग्रेसियों (Jharkhand Congress) ने रामगढ़ (Ramgarh) स्थित सीसीएल तोपा परियोजना कार्यालय परिसर को रणक्षेत्र में तब्दील कर दिया. बुधवार को मजदूरों की विभिन्न मांगों को लेकर परियोजना कार्यालय में धरना दे रहे थे. इसी दौरान कांग्रेसी भाषण देने के विवाद में आपस में ही भिड़ गए. दो गुटों में बंटे कांग्रेसियों के बीच जमकर गाली गलौज और मारपीट हुई. इस घटना में कांग्रेसी नेता श्याम सिंह घायल हो गए.

पुलिस ने उन्हें सदर अस्पताल भेज कर प्राथमिक उपचार कराया. इस मामले में दोनों ही पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर गाली गलौज और मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन दिया गया है.
धरना में संबोधन का अवसर न मिलने से गुस्सा कांग्रेस के मांडू प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष सह यंग ब्रिगेड कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष श्याम सिंह ने न सिर्फ आपत्ति जताई, बल्कि वरीय नेताओं को भला-बुरा कह डाला. इस बीच श्याम सिंह पर गाली गलौज करने का आरोप लगाते हुए राजीव गांधी पंचायती राज के प्रदेश को-आर्डिनेटर शांतनु मिश्रा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुन्ना पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष बलजीत सिंह बेदी और मांडू प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सिंह उन पर टूट पड़े. इस बीच कुछ कांग्रेसियों ने ही बीच बचाव कर मामला शांत कराया.
इस मामले में श्याम सिंह ने संबंधित चारों कांग्रेसी नेताओं पर कुजू ओपी में एफआईआर के लिए आवेदन दिया है. उन्होंने संबंधित नेताओं पर लात-घूंसों और मुक्कों से मारकर जख्मी करने का आरोप लगाया है. वहीं दूसरे पक्ष की ओर से जिलाध्यक्ष मुन्ना पासवान ने श्याम सिंह के विरुद्ध मारपीट, जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल व धमकी देने की शिकायत करते हुए आवेदन दिया है.
बुधवार को मजदूरों की विभिन्न मांगों को लेकर परियोजना कार्यालय में धरना दे रहे थे. इसी दौरान कांग्रेसी भाषण देने के विवाद में आपस में ही भिड़ गए. दो गुटों में बंटे कांग्रेसियों के बीच जमकर गाली गलौज और मारपीट हुई. इस घटना में कांग्रेसी नेता श्याम सिंह घायल हो गए.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story