भारत
कांग्रेस नेता का बड़ा बयान, आम आदमी पार्टी को लेकर किया ये दावा
jantaserishta.com
28 Aug 2023 1:19 PM IST

x
नई दिल्ली: राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने बिहार में भी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। 'आप' के इन ऐलानों से विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' में शामिल दलों की बेचैनी बढ़ गई है। अब कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा है कि 'आप' इंडिया गठबंधन छोड़ने का माहौल बना रही है। उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह के बयान का भी जिक्र किया और इशारा किया कि भाजपा के कहने पर 'आप' ऐसा कर रही है।
बिहार में AAP के लड़ने के ऐलान पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने इसे गठबंधन से निकलने का संकेत बताया। लंबे समय से 'आप' और अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लेते रहे दीक्षित ने कहा, 'मैं लगातार कह रहा हूं कि आप गठबंधन से निकलने का माहौल बना रही है, इसमें क्या है। हम जानते थे कि ऐसा होने जा रहा है। जैसा कि मैंने पहले भी कहा है कि अमित शाह ने इसे संसद में कहा था कि आम आदमी पार्टी भाग जाएगी। अमित शाह ने सार्वजनिक रूप से कह दिया था कि आम आदमी पार्टी क्या कर सकती है। इसलिए वे ऐसा करेंगे, इसमें आश्चर्य की कोई बात नहीं है।'
उधर, जनता दल यूनाइटेड ने यह कहकर अभी विवाद को टालने की कोशिश की है कि बिहार चुनाव में अभी देरी है और लोकसभा चुनाव के लिए हुए गठबंधन में 'आप' भी शामिल है। जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने कहा, 'बिहार में चुनाव में अभी काफी देर हैं। इंडिया के जो घटक दल हैं उनमें फिलहाल लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर सहमति बनी है, उसमें आम आदमी पार्टी भी शामिल है।'
गौरतलब है कि 'आप' महासचिव संदीप पाठक ने दिल्ली में बिहार संगठन के नेताओं के साथ बैठक की है। उन्होंने इस दौरान साफ किया कि उनकी पार्टी बिहार में भी विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है और इसके लिए संगठन को मजबूत किया जाएगा। बिहार में जेडीयू, आरजेडी और कांग्रेस के गठबंधन की सरकार हैं। इन दलों के साथ आम आदमी पार्टी ने अगले लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन किया है।
Tagsआम आदमी पार्टीआपविधानसभा चुनावइंडियासंदीप दीक्षितAam Aadmi PartyAAPAssembly ElectionIndiaSandeep Dixit
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





