भारत

रायबरेली पहुंच रहे Congress नेता, आभार समारोह में होंगे शामिल

Nilmani Pal
11 Jun 2024 2:07 AM GMT
रायबरेली पहुंच रहे Congress नेता, आभार समारोह में होंगे शामिल
x

यूपी UP News। अमेठी और रायबरेली में जीत के बाद कांग्रेस आज कार्यकर्ता आभार समारोह होगा। आभार जताने के लिए सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और केएल शर्मा आएंगे। कांग्रेस संगठन भुएमऊ गेस्ट हाउस में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से केएल शर्मा चुनाव जीते हैं। कार्यकर्ताओं का आभार जताने के लिए गांधी परिवार आएगा। पहले यह कार्यक्रम फुरसतगंज में होना था, लेकिन बाद में इसका स्थान बदल दिया गया। अब भुएमऊ गेस्ट हाउस Bhuemau Guest House में समारोह होगा।

आज योगी कैबिनेट की बैठक

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इसमें विभिन्न विभागों के दो दर्जन से ज्यादा प्रस्तावों को मंजूरी दी जाएगी। इसमें औद्योगिक विकास, आईटी, नगर विकास, गृह, लोक निर्माण, कृषि, चिकित्सा शिक्षा विभाग प्रमुख हैं। कई नीतियों के मसौदे में संशोधन होगा। डिफेंस कारीडोर नीति को पास कराया जाएगा। औद्योगिक निवेश व रोजगार प्रोत्साहन नीतियों में बदलाव भी कराया जाएगा। कानपुर आईआईटी में मेडिकल रिसर्च इंस्टीटयूट की स्थापना के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा 50 करोड़ रुपये का अंशदान देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी जाएगी। प्रदेश में मोटे अनाज के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरुद्धार योजना में कुछ परिवर्तनों को मंजूरी मिलेगी।

Next Story