भारत

कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, राजधानी में पार्टी को कमजोर बताया, किसको कहा चुगलखोर?

jantaserishta.com
11 July 2024 1:34 PM IST
कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, राजधानी में पार्टी को कमजोर बताया, किसको कहा चुगलखोर?
x

फाइल फोटो

कहा, भविष्य में क्या होगा हम पहले से नहीं बता सकते...
नई दिल्ली: कांग्रेस के बड़े नेता उदित राज ने अभी हाल ही में लोकसभा चुनाव में अपनी हार का ठीकरा AAP पर फोड़ते हुए अपनी पार्टी को भी घेरा था।। अब एक बार फिर उदित राज के निशाने पर अपनी ही पार्टी है। इस बार उदित राज का गुस्सा दिल्ली प्रदेश कांग्रेस पर फूटा है। दिल्ली कांग्रेस के नेताओं को निशाने पर लेते हुए उदित राज ने यहां तक कह दिया है कि चुगलखोर लोगों की वजह से ही कांग्रेस कमजोर है। गुरुवार को दिल्ली कांग्रेस के ज्यादातर नेताओं को चुगलखोर बताते हुए उदित राज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय राजधानी में काफी कमजोर है और यहां नेतृत्व में बड़े परिवर्तन की जरुरत है।
वहीं आम आदमी पार्टी से भविष्य में गठबंधन को लेकर पूछे गए एक सवाल पर उदित राज ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा, 'भविष्य में क्या होगा हम पहले से नहीं बता सकते। हमारी प्राथमिकता प्रजातंत्र और संविधान की रक्षा करना है। राजनीति में कुछ भी स्थायी नहीं है। सभी फैसले पार्टी आलाकमान लेती है।' इसके बाद उन्होंने यह मांग भी उठाई कि लगातार चुनाव हारने वाले नेताओं को दिल्ली विधानसभा के चुनाव में टिकट नहीं दिया जाना चाहिए।
उदित राज ने कहा, 'दिल्ली, जहां बड़े नेता मसलन - राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी रहती हैं वहां पार्टी की लगातार हार पार्टी के लिए एक गंभीर चिंता का विषय है। मुझे बुरा लगता है कि दिल्ली में पार्टी अपने ही लोगों की वजह से कमजोर हो गई है। इन चुगलखोर लोगों की वजह से कमजोर है पार्टी। ये काम नहीं करते हैं और जो काम करने लगता है उसके सब घेर लेते हैं और काम करने नहीं देते। दिल्ली कांग्रेस के नेतृत्व में बड़े परिवर्तन की जरुरत है।'
उदित राज ने कहा कि दिल्ली विधानसभा 2025 के चुनाव में ज्यादा से ज्यादा टिकट पूर्वांचल के प्रत्याशियों को दिया जाना चाहिए। जिनका कोई जनाधार नहीं है उन नेताओं को दिल्ली कांग्रेस में बड़ा पद देना गलत है। बता दें कि कांग्रेस ने उत्तर-पश्चिमी लोकसभा सीट से उदित राज को अपना प्रत्याशी बनाया था लेकिन वो चुनाव हार गए थे। दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीट बीजेपी के खाते में गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story