भारत

कांग्रेस नेता उदित राज गिरफ्तार होंगे! विवादित टिप्पणी करने का आरोप

Nilmani Pal
18 Feb 2025 6:41 AM IST
कांग्रेस नेता उदित राज गिरफ्तार होंगे! विवादित टिप्पणी करने का आरोप
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद उदित राज ने 17 फरवरी को लखनऊ में एक प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती को लेकर विवादित बयानबाजी कर दी. उदित राज के इस बयान पर मायावती के भतीजे और उनके राजनीतिक उत्‍तराधिकारी माने जा रहे आकाश आनंद भड़क गए हैं. उन्‍होंने यूपी पुलिस को 24 घंटे के भीतर उदित राज को गिरफ्तार करने का अल्टीमेटम दिया है. बता दें कि उदित राज पहले बसपा में थे. इसके बाद बीजेपी में आ गए थे और दिल्ली से सांसद भी बने थे. 2019 में बीजेपी ने टिकट नहीं दिया तो कांग्रेस में शामिल हो गए थे.

उदित राज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महाभारत के एक प्रसंग का जिक्र करते हुए कहा, 'अर्जुन ने पूछा कि अपने सगे-संबंधियों को कैसे मारेंगे? तो कृष्ण ने कहा की कोई सगा-संबंधी नहीं है, न्याय के लिए लड़ो और मार दो, अपने लोगों को ही मार दो.

तो आज फिर हमारे कृष्ण ने मुझे कह दिया है कि जो अपना दुश्मन है, जो सामाजिक न्याय का दुश्मन है उसे सबसे पहले मार दो. मैने प्रेस रिलीज में लिख दिया है वह सिर्फ मायावती हैं जिन्होंने सामाजिक आंदोलन का गला घोंटा, अब उनका गला घोंटने का समय आ गया है.'

उदित राज के इसी बयान पर बहुजन समाज पार्टी के नेशनल मीडिया कॉर्डिनेटर आकाश आनंद आग बबूला हैं. आकाश ने अपने X हैंडल से किए एक पोस्ट में लिखा, 'आज लखनऊ में मान्यवर कांशीराम साहेब के कुछ पुराने सहयोगी और कभी भाजपा कभी कांग्रेसी चमचे, उदितराज ने साहेब के मिशन पर लंबा चौड़ा ज्ञान दिया है. जबकि उदितराज अपने स्वार्थ के लिए दूसरे दलों में मौका तलाशने के लिए कुख्यात है. उसे बहुजन मूवमेंट की चिंता सिर्फ इसलिए है ताकि वो किसी दल की चमचागिरी करके सांसद या विधायक बन सके. इसका बहुजन समाज के उत्थान से कोई लेना देना नहीं है.'


Next Story