भारत

कांग्रेस नेता उदित राज ने पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के दावे पर उठाए सवाल, इंटरव्यू में कही ये बात

jantaserishta.com
8 Jan 2022 6:56 PM IST
कांग्रेस नेता उदित राज ने पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के दावे पर उठाए सवाल, इंटरव्यू में कही ये बात
x

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस नेताओं का विवादित बयान देने का सिलसिला जारी है। अब इसी कड़ी में कांग्रेस नेता उदित राज ने विवादित ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में उदित राज ने कहा है कि पीएम मोदी की नौटंकी ने अब पुख्ता कर दिया है कि सत्ता की भूख के लिए पुलवामा कांड खुद कराया।

टाइम्स नाउ नवभारत से बात करते हुए अपने बयान पर उदित राज ने कहा कि जब हमारे जवानों को खतरा था और गृह मंत्रालय ने अनुरोध किया गया था तो जवानों को एयरलिफ्ट क्यों नहीं कराया गया। उन्होंने साथ ही कहा कि पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई। वो चन्नी को बदनाम करना चाहते हैं।
एक और ट्वीट में उदित राज ने कहा कि पीएम मोदी की सुरक्षा की नौटंकी की आड़ में पाखंडियों का झाड़ - फूंक और पूजा -पाठ की दुकान चल पड़ी। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि न मोदी जी के पास प्रदर्शनकारी पहुंचे, न गाली किसी ने दिया, न ईंट व पत्थर चला, न गोली चली, न डंडा- लाठी चला तो कैसे उनकी जान का खतरा था। उनकी गाड़ी को गोली भी भेद नही सकती। महान नाटक कार ....

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story