भारत

कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती

jantaserishta.com
15 Sept 2024 1:44 PM IST
कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती
x
आसपास के इलाकों में दहशत.
मालदा: पश्चिम बंगाल के मालदा में रविवार सुबह कुछ बदमाशों ने दिनदहाड़े कांग्रेस के एक नेता की हत्या कर दी। इस घटना से आसपास के इलाकों में दहशत मच गई है। घटना मानिकचक के धरमपुर स्टैंड के पास स्थित बाजार की बताई जा रही है।
मृतक का नाम शेख सैफुद्दीन बताया जा रहा है जो कांग्रेस से जुड़े हुए थे। मृतक कांग्रेस नेता के बेटे के मुताबिक, उनके पिता रविवार सुबह करीब 9 बजे मानिकचक गए थे। इसी दौरान नकाबपोश बदमाशों ने कांग्रेस नेता को घेर लिया और उन पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी।
जानकारी के अनुसार, इस दौरान बदमाशों ने बम से भी हमला किया। हमले में कांग्रेस नेता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक के बेटे ने इस हमले का आरोप टीएमसी समर्थित अपराधियों पर लगाया है। बेटे ने आरोप लगाया कि इस घटना में गोपालपुर क्षेत्र के तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष शेख नासिर शामिल हैं। उनके नेतृत्व में ही बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया और मेरे पिता की बेरहमी से हत्या कर दी।
फिलहाल घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। हालांकि, घटना के बारे में पुलिस की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। लेकिन, पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए यह पता लगा रही है कि इस घटना के पीछे किसका हाथ है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story