भारत

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने शेयर किया ये वीडियो, हुआ वायरल

jantaserishta.com
16 Jun 2022 11:30 AM IST
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने शेयर किया ये वीडियो, हुआ वायरल
x

न्यूज़ क्रेडिट: टीवी 9 

देखें वीडियो।

नई दिल्ली: नेशनल हेराल्ड केस (National Herald Case) में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से लगातार तीन दिन प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूछताछ की. इस दौरान कांग्रेस ने ईडी की पूछताछ के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जमकर प्रदर्शन किया, जहां कई नेताओं को हिरासत में लिया गया. वहीं, दिल्ली (Delhi) में बुधवार के विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित मारपीट को लेकर उठे विवाद के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने ट्विटर पर कांग्रेस सांसद जोतिमणि का एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें बेरहमी से पीटा.

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'यह किसी भी लोकतंत्र में अपमानजनक है. इस तरह से एक महिला प्रदर्शनकारी के साथ व्यवहार करना शालीनता के हर भारतीय मानक का उल्लंघन करता है. साथ ही लोकसभा सांसद के साथ ऐसा करना निम्न स्तर का है. मैं दिल्ली पुलिस के आचरण की निंदा करता हूं और जवाबदेही की मांग करता हूं. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला इस मामले में कार्रवाई करें.'
कांग्रेस नेता थरूर की ओर से ट्वीट किए गए वीडियो में तमिलनाडु के करूर से कांग्रेस सांसद जोतिमणि ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस के जवानों ने उनके कपड़े फाड़ दिए और उन्हें अन्य महिला प्रदर्शनकारियों के साथ बस में एक अपराधी की तरह ले गए. वीडियो में देखा जा सकता है कि सांसद जोतिमणि ने उठकर अपना फटा कुर्ता दिखाया है. साथ ही साथ वह केवल एक जूता पहने नजर आ रही हैं. उन्होंने कहा, 'दिल्ली पुलिस ने कल हम पर बेरहमी से हमला किया।.उन्होंने मेरे कपड़े फाड़ दिए, मेरे जूते उतार दिए और मुझे एक अपराधी की तरह ले गए.'
उन्होंने आरोप लगाया, "बस में मेरे सहित 7-8 महिलाएं हैं. हम बार-बार पानी मांग रहे हैं, लेकिन उन्होंने पानी देने से मना कर दिया. जब हम इसे बाहर से खरीदने की कोशिश कर रहे हैं, तो वे पानी बेचने वालों से कह रहे हैं कि हमें पानी न दें.' उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मामले पर संज्ञान लेने की अपील की है. नेशनल हेराल्ड अखबार से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए राहुल गांधी बुधवार को लगातार तीसरे दिन ईडी के सामने पेश हुए. पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने "प्रतिशोध की राजनीति" का आरोप लगाते हुए बीजेपी के खिलाफ अपना विरोध जारी रखा.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story